बलियापुर की खबरें:-
एके राय मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
बलियापुर: न्यू स्पोर्टिंग क्लब परसबनिया की ओर से तीन दिवसीय कामरेड एके राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। उद्घाटन मैच बीएस क्लब परसबनिया एवं आकाश स्पोर्टिंग क्लब रघुनाथपुर के बीच खेला गया। जिसमें रघुनाथपुर की टीम दो-शून्य से विजय रही। इस फुटबाल टूर्नामेंट में बालक वर्ग के कुल 16 एवं बालिका वर्ग की आठ टीमें भाग ले रही है। मौके पर रेफरी राखाल रवानी, बबलू महतो आदि थे।
—————————————————-
सशिविमं में गूंजा “वंदे मातरम्”
बलियापुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारत माता की इस अमर गीत ने हम देशवासियों को देशप्रेम, संस्कार एवं संस्कृति की याद दिलाता है। मौके पर भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, धरणीधर मंडल, गिरधारी लाल अग्रवाल, चितरंजन महतो, रामदेव पांडे, शैलेंद्र मंडल, रामानुज सिंह, राकेश राय, अशोक मंडल आदि थे।
—————————————————
एप डाउनलोड करना पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने उड़ाए 56 हजार
बलियापुर: मोबाइल पर एप डाउनलोड करना बलियापुर के गुड्डू अंसारी को महंगा पड़ गया। साइबर अपराधियों ने गुड्डु के खाते से 56 हजार रूपए उड़ा लिए । भुक्तभोगी ने बताया कि उसके मोबाइल में अपने आप एक ऐप डाउनलोड हो गया। इसके बाद मोबाइल के स्क्रीन पर कुछ नजर नहीं आने लगा। वह मोबाइल ठीक कराने के लिए बलियापुर बाजार के एक मोबाइल दुकान पर गया। दुकानदार ने मोबाइल ठीक कर वापस कर दिया। मैसेज चेक करने पर 56 हजार एक सौ रूपए की निकासी की जानकारी मिली।
——————————————————
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय का दर्जा देने की मांग
बलियापुर: राजकीय बुनियादी उत्क्रमित प्लस टु उच्च विद्यालय परसबनिया के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सपन कुमार महतो ने राज्यपाल को विद्यालय को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग किया है। राज्यपाल को लिखे आवेदन में कहा गया है परसबनिया पंचायत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग बहुल पंचायत है। विद्यालय में नौ सौ छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। विद्यालय का 5 एकड़ का अपनी भूमि , खेल मैदान, शौचालय पेयजल बिजली आदि की व्यवस्था है। विद्यालय का अपना 27 कमरे का भवन भी है।
————————————————–
खेतटांड़ में छाता मेला का आयोजन
बलियापुर: खेतटांड़ गांव में शुक्रवार को परंपरागत छाता मेला का आयोजन किया गया। उदघाटन प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने किया। उन्होंने छाता मेला को झारखंडी संस्कृति का प्रतीक बताया। झारखंडी भाषा एवं संस्कृति की रक्षा हेतु इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया। इस अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 16 टीमें भाग ले रही है। मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्त, राधेश्याम रजक, कृष्णा दां, मोहन हांसदा, प्रवीण हांसदा आदि थे।
——————————————————-
आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
बलियापुर: लगातार हो रही आंधी बारिश के दौरान शुक्रवार को बलियापुर-पतलाबाड़ी सड़क पर दूधिया के पास एक पेड़ के टूट कर सड़क पर गिर जाने से कुछ देर तक आवागमन बाधित हो गया। पेड़ की चपेट में आने से एक बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। मूसलाधार बारिश से क्षेत्र का जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। ग्रामीण इलाके के मिट्टी के कच्चे घरों को क्षति पहुंचने की आशंका से लोग चिंतित हैं।