पचंबा में धूमधाम से मनाई गई मनसा पूजा
।डीजे न्यूज, पचंबा,गिरिडीह : कान्दू टोला में इस वर्ष भी पारंपरिक मनसा पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित की गई। पिछले करीब 40 वर्षों से लगातार चली आ रही इस पूजा में गांव के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
पूजा के दौरान छोटू शाह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मां मनसा की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-शांति की कामना की। पूजा स्थल पर विभिन्न प्रकार के सांप भी दिखाई दिए, जिसे श्रद्धालुओं ने मां मनसा की उपस्थिति और आशीर्वाद से जोड़कर देखा।
पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। भक्तों ने पूरी रात जागकर मां मनसा की आराधना की और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। ग्रामीणों ने मां मनसा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।