शक्ति कॉलेज में मनी बिनोद बाबू की जयंती

शक्ति कॉलेज में मनी बिनोद बाबू की जयंती

डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज, सिजुआ में बुधवार को झारखंड पितामह स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने विनोद बाबू के चित्र पर  पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
प्रभारी प्राचार्य रमेश प्रसाद ने कहा कि बिनोद बाबू के पढ़ो और लड़ो के नारा के कारण ही झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति ने जन्म लिया। सुदूर क्षेत्रों में भी शिक्षा का प्रसार हुआ l झारखंड निर्माण में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। ऐसे वीर पुरुष की जीवनी से हमें संघर्ष करने की ऊर्जा प्रदान होती है। विनोद बाबू झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता थे। विनोद बाबू ने अपने जीवन में जो कष्ट शिक्षा प्राप्ति के लिए सहा था। वे नहीं चाहते थे कि आने वाली पीढ़ियां उस कष्ट में शिक्षा प्राप्त करें। उनका जीवन त्याग, साहस और देशभक्ति की अमर गाथा है, जो आज भी युवाओं को प्रेरणा प्रदान करता है।
सभी लोगों ने विनोद बाबू के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य  प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार,प्रो कल्पना कुमारी, प्रो राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो,प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो,प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो,प्रो चमन महतो ,राजकुमारी, प्रो प्रियंका कुमारी,मोहित कुमार महतो ,जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट,चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, मोहित महतो, लालू महतो,भुनेश्वर महतो,शांति देवी ,शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो  सहित अन्य मौजुद थे ।
इधर महुदा मोड़ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान झामुमो किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद महतो,नरेश महतो उर्फ बड़ा बाबू आदि ने बिनोद बाबू को नमन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा की उनके संघर्ष, समर्पण, विचार और सामाजिक योगदान को सदैव स्मरण करते रहेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top