कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा की बंदी को मिला भाकपा माले का साथ
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड हलधर महतो ने कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा द्वारा आहुत बंदी का समर्थन किया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मोर्चा के आंदोलन में सिर्फ भू धंसान ही नहीं बल्कि कोयला व बालू घोटाले की सीबीआई जांच का मुद्दा भी शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कतरास उजाड़ो, कारपोरेट की संपत्ति बढ़ाओ नीति के खिलाफ सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करने की जरूरत है। हलधर ने बंदी को सफल बनाने की अपील कतरास की आमजनों से करते हुए कहा कि कतरास शहरी क्षेत्र में लगातार हो रही भू धंसान से आम नागरिक चिंतित है। साथ ही ई प्रोजेक्ट के माध्यम से बीसीसीएल पूरे कतरास अंचल को उजाड़ने की साजिश रचा है।
उन्होंने कोयला एवं बालू माफियाओं के साथ बीसीसीएल की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि आज कतरास कोयलांचल के ग्रामीण व शहरी तबके के दुकानदार भय के साए में जीने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि
बीसीसीएल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी चल रही है।