पीएम मोदी के 25 वर्ष सेवा और समर्पण पर धनबाद में सेवा संकल्प अभियान, दिव्यांग बच्चों के विद्यालय ‘पहला कदम’ में लगा स्वास्थ्य शिविर

पीएम मोदी के 25 वर्ष सेवा और समर्पण पर धनबाद में सेवा संकल्प अभियान, दिव्यांग बच्चों के विद्यालय ‘पहला कदम’ में लगा स्वास्थ्य शिविर
डीजे न्यूज, धनबाद : 25 वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के, सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के द्वारा सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत बुधवार को जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों के विद्यालय पहला कदम में विद्यालय प्रमुख अनीता अग्रवाल के सहयोग से और अशर्फी अस्पताल प्रबंधन के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य तथा सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के धनबाद जिला महानगर संयोजक संजीव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी जिंदगी सेवा कार्यों में लगे और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में तथा भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्य समाज के हर वर्ग के लिए तथा हर क्षेत्र के लिए सेवा से जुड़ा रहता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी ने काफी कार्य किया। आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम पहला कदम विद्यालय में हो रहा है। पहला कदम विद्यालय के बच्चों तथा अभिभावकों का स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया है, इसके लिए मैं विद्यालय प्रमुख अनीता अग्रवाल तथा अशर्फी अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट करता हूं।
इस अवसर पर पहला कदम विद्यालय प्रमुख अनीता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उन्होंने देश का हर नागरिक स्वस्थ रहे इस दिशा में काफी काम किया है। प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत करोड़ों परिवारों को सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय झा जी, सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के सहसंयोजक मिल्टन पार्थ सारथी, डॉ कृष्णा जी, सुपरवाइजर कौशल अग्रवाल, सुधा पांडे, काजल, पिंकी रावत, चंचला, श्रुति, विवेक कुमार, रीना, मनोज कुमार, नीलम, माधुरी, अनवर उल हक सहित अनेकों छात्र और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top