बलियापुर के विभिन्न जगहों पर बिनोद जयंती का आयोजन बिनोद बाबू के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

बलियापुर के विभिन्न जगहों पर बिनोद जयंती का आयोजन

बिनोद बाबू के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रणेता व झामुमो संस्थापक पूर्व सांसद स्व विनोद बिहारी महतो की 103 वीं जयंती पर बुधवार को बलियापुर के कई स्थानों पर  समारोह आयोजित कर उन्हें याद करते हुए  श्रद्धांजलि दी गई। बीबीएम कॉलेज में आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक चंद्रदेव महतो ने विनोद बाबू की जीवनी एवं उनके द्वारा चलाए गए सामाजिक, राजनैतिक एवं सांस्कृतिक आंदोलनों पर विस्तार ढंग से प्रकाश डाला। कहा कि विनोद बाबू के विचारों पर चलकर ही झारखंड का विकास संभव है। विशिष्ट अतिथि स्व विनोद बाबू के पोते अधिवक्ता राहुल कुमार महतो ने कहा कि विनोद बाबू ने झारखंड आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने का काम किया तथा जगह-जगह शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर लोगों को शिक्षित बनाने का काम किया। उनके विचार “पढ़ो और लड़ो” के नारे को आत्मसात करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि विनोद बाबू ने झारखंड आंदोलन को दिशा देने के साथ-साथ झारखंड के किसान मजदूरों को उनका हक-अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किए। मौके पर कॉलेज प्रांगण में स्थापित स्व विनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में सामाजिक कार्यों , शिक्षा, कृषि आदि के क्षेत्र में उल्लिखित कार्य करने वाले तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप प्रमुख आशा देवी, गुरु चरण सिंह, युद्धेश्वर सिंह ,हराधन महतो प्राचार्य डॉ जितेंद्र महतो, डॉ राकेश कुमार महतो, मनमोहन ग्रोवर ,अशोक श्रीवास्तव ,गिरधारी लाल अग्रवाल ,चितरंजन महतो समेत सैकड़ो छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान नन्हे छात्र कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य व गीत प्रस्तुत किया।
दूसरी ओर आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया में भी स्व विनोद बाबू को श्रद्धांजलि दी गई। प्राचार्य डॉ निलेश कुमार सिंह ने स्व विनोद बाबू झारखंड का अग्रदूत बताया। धोखरा गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top