सेवा संकल्प अभियान : प्रियंका रंजन ने IIT धनबाद के बच्चों को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’
डीजे न्यूज, धनबाद : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियंका रंजन के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के पावन मास “सेवा संकल्प अभियान” के तहत आईआईटी धनबाद के बच्चों और आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले धनबाद के बच्चों (GenZ) को INOX धनबाद में हनुमान अंश सिनेमा दिखाई गई।
सिनेमा समाप्त होने पर लड्डू और हनुमान चालीसा देकर जय श्री राम का नारा लगाकर सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।