विधायक मथुरा ने पूर्वी टुंडी में पांच जाहेर थान की घेराबंदी का किया शिलान्यास
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : रुपन पंचायत अंतर्गत तालबोहाल गांव में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के आदिवासी समाज के पवित्र स्थल जाहेर थानों की घेराबंदी कार्य का शिलान्यास किया गया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने जिला कल्याण विभाग द्वारा रुपन पंचायत के तालबोहाल व टेसराटांड़,पांडरा-बेजडा़ पंचायत के गोरगा में दो जाहेरथान तथा लटानी पंचायत के रंजीतपुर गांव में जाहेर थान घेराबंदी कार्य का नारियल फोड़कर विधिवत रूप से शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जाहेर थाना आदिवासी समाज की आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। इसकी घेराबंदी होने से स्थल की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, मुखिया सतीश मुर्मू,संदीप हांसदा, सुनील मुर्मू,अजीत मिश्रा, दिनेश रजक,बसंत महतो,मदन महतो, रफीक अंसारी, गुरुचरण बास्की, बशीर अंसारी,प्रदीप टुडू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।