25 साल सेवा पर गिरिडीह में आंगनवाड़ी बहनों का सम्मान

25 साल सेवा पर गिरिडीह में आंगनवाड़ी बहनों का सम्मान

डीजे न्यूज, गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल की सेवा से प्रेरणा लेकर वार्ड पार्षद संजीव कुमार के नेतृत्व में वार्ड नंबर 06 में आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका और पोषण सखी बहनों का सम्मान समारोह हुआ। संजीव कुमार युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं।

मौके पर शालिनी वैशाखियार, महादेव दुबे, कुंदन सिंह, अजय पाठक, पिंकी सिंह, तारा देवी, संदीप, रामेश्वर पंडित, आलोक यादव, राजू वर्मा, मीत मुखर्जी सहित कई लोग मौजूद रहे।

संजीव कुमार ने कहा – “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 साल देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 साल की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से हम सभी को प्रेरणा मिलती है। उनकी सेवा भावना से प्रेरणा लेते हुए आज आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका और पोषण सखी बहनों का सम्मान करने का अवसर मिला। ये बहनें समाज की नींव को मजबूत करने और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और विकास के लिए निरंतर समर्पण के साथ कार्य कर रही हैं। इनके सेवा भाव को सम्मानित करना हम सभी के लिए गर्व की बात है।”

शालिनी वैशाखियार ने कहा कि आंगनवाड़ी बहनें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण और मेहनत को सम्मान देना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

महादेव दुबे ने कहा कि आंगनवाड़ी सेविका और सहायिकाएं आने वाली पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनका सम्मान सेवा के प्रति नई ऊर्जा देगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top