भाजपा महानगर जिला की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा गिरिडीह महानगर जिला की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंगलवार को हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और सक्रिय व मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक बेहतर समन्वय स्थापित करने और संगठन की गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
बैठक में 27 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा एक से सात अक्टूबर तक मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित करने तथा इसके बाद शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकें करने की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
मौके पर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि महानगर जिला के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन के निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से काम करेंगे। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शालिनी बैसखियार, सरोज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश सेठ, सुरेश साव, विनय कुमार सिंह, दिनेश यादव, चुन्नूकांत, ग्रामीण ज़िलाध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, पूर्व ज़िलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व मेयर सुनील पासवान, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी, संदीप डंगायच, सिकन्दर हेम्ब्रम, मनोज सिंह, नवीन सिन्हा, देवराज, संगीता सेठ, सुरेश प्रसाद मंडल, दीपक यादव, संत कुमार लल्लू, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, युवा मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष खिरोधार दास, सिंकू सिन्हा, राजेश गुप्ता, कुन्दन सिंह, अजय सिंह, सोमनाथ पांडेय, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी एवं पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।