कतरास की खबरें:-

कतरास की खबरें:-

मलकेरा ने धनबाद को 4-0 से हराया

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): गजलीटांड़ में चल रहे 32वॉ शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को सुजाता क्लब धनबाद बनाम टाटा फाउंडेशन मलकेरा के बीच खेला गया। इस मैच में टाटा फाउंडेशन मलकेरा ने सुजाता क्लब धनबाद को 4-0 से हरा दिया।
मध्यांतर से पहले मलकेरा के खिलाड़ी विकाश और जीत कुमार ने 1-1 गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। इस बढ़त को पंकज कुमार ने बरकरार रखते हुए विपक्षी के जाल में दो गोल दागे। धनबाद की टीम को गोल करने का कोई मौका नहीं मिला।
मैच शुरू होने के पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सफल बनाने में दिनेश उपाध्याय, हुलास यादव, विजय शंकर चौहान, राहुल राजभर, मंटू सिंह, उज्जवल कुमार सिंह, अधिवक्ता फुलकांत झा, अशोक भुइंया, सुरेश मेहरा आदि सक्रिय हैं। निर्णायक के रूप में रवि महतो, जितेंद्र कुमार, मेघनाथ बाउरी एवं प्रेम सरदार थे।  फाइनल मुकाबला 26 सितंबर को खेला जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मैच बुधवार को मलकेरा फुटबॉल क्लब एवं बीसीसीएल के बीच खेला जाएगा।
बता दें कि वर्ष 1995 में बीसीसीएल के गजलीटाँड खदान में पानी घुस जाने के कारण 64 कोलकर्मी काल कवलित हो गए थे। शहीद हुए उन कर्मियों की याद में और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हर साल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
————————————————-

हरिणा में एडवेस्टस सीट तोड़कर एक लाख के जेवरात चोरी

कतरास :
बरोरा थाना क्षेत्र के हरिणा कॉलोनी रोड स्थित कुणाल ज्वेलर्स का एडवेस्टस सीट तोड़कर चोरों ने एक लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को संचालक शिव कुमार स्वर्णकार जब दुकान पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर थानेदार अभय कुमार अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और तहकीकात की।
दुकान संचालक ने बताया कि जेवरात के डब्बे इधर-उधर बिखरे हुए थे। चोरों ने पचास हजार मूल्य के चांदी के आभूषण, तीस हजार के सोने की अंगूठी तथा बीस हजार रुपये मूल्य के अन्य आभूषणों पर हाथ साफ किया है। फिलहाल पुलिस आसपास के कई दुकानो में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच कर रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार रात में सुरक्षा के लिए नाइट गार्ड की तैनाती रहती है, इसके बावजूद चोरों ने आसानी से वारदात को अंजाम दे दिया है।
—————————————————–

डीआरएम ने किया खानुडीह स्टेशन व मधुबन रैक लोडिंग प्वाइंट का निरीक्षण

कतरास धनबाद:
आद्रा रेल मंडल के डीआरएम मुकेश गुप्ता ने मंगलवार को बीसीसीएल के ब्लाक टू क्षेत्र अंतर्गत मधुबन कोल वाशरी के रैक लोडिंग पॉइन्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन व रेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डीआरएम ने कहा कि साइडिंग का जायजा लिया है। रैक लोडिंग के बारे में अधिकारियों को निर्देशित किया है।
इस दौरान डीआरएम ने खानुडीह स्टेशन का भी निरीक्षण किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top