शक्ति कॉलेज में करम पूजन का समापन
सभ्यता व संस्कृति को सहेजकर रखना सबों की जिम्मेदारी : मथुरा महतो
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव का समापन मंगलवार को हुआ। अंतिम दिन छात्राओं ने उपवास कर पूरे विधि विधान के साथ करम डाली की पूजा की। पाहन बीरू कड़वार , निवेद कटियार ने छात्राओं को करम पूजन के महत्व से अवगत कराया। उदघाटन विधायक सह कॉलेज सचिव मथुरा प्रसाद महतो ने फीता काट कर किया।
विधायक ने कहा कि करम महोत्सव प्रकृति का पर्व है। सभ्यता व संस्कृति को बचाकर रखने की अपील करते हुए कहा कि हम प्रकृति के पूजक हैं एवं प्रकृति से सुख समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। महाविद्यालय में इस प्रकार के आयोजन से प्राचीन सभ्यता संस्कृति को जीवंत रखा जा सकता है। महाविद्यालय में पिछले 20 वर्ष से करम महोत्सव का आयोजन होते आ रहा हैं।
मौके पर रामेश्वर महतो, धीरेंद्र चंद्र महतो, नरेश महतो, अजीत महतो, गोपाल महतो, देवानंद महतो, बाबू नाथ महतो, मनोज कुमार महतो, प्राचार्य उत्तम कुमार महतो बीबीएम महिला कॉलेज, अजीत महतो, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो राजू महतो, प्रो कल्पना कुमारी, प्रो राखोहरी महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद, प्रो पंचानन सिंह चौधरी, प्रो शेखर महतो, प्रो चमन महतो, प्रो राजकुमारी, प्रो प्रियंका कुमारी, इंदु कुमारी, नेहा कुमारी, मोहित कुमार महतो, जितेंद्र महतो, तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो, अभिमन्यु महतो, मोहित महतो, लालू महतो, भुनेश्वर महतो, शांति देवी, लाजवंती देवी, अनीता देवी, फूल कुमारी, शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।