शराब के नशे में ड्राइविंग करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई
सिटी सेंटर-सुभाष चौक पर चला सघन जांच अभियान
एक दर्जन से अधिक वाहन जब्त, काले शीशे पर भी कार्रवाईय
डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। सिटी सेंटर और सुभाष चौक पर विशेष जांच अभियान चलाकर कार, पिकअप वैन और बस समेत विभिन्न वाहनों की जांच की गई। ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव और मेजर सार्जेंट राकेश दुबे की मौजूदगी में पुलिस टीम ने ड्रिंक एंड ड्राइव के साथ काले शीशे वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की। अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त किया गया। बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों को भी सख्त हिदायत दी गई। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।