बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

विश्व शांति के लिए की गई प्रार्थना

बलियापुर: लायंस क्लब बलियापुर ने सोमवार को विश्व शांति दिवस के मौके पर अग्रसेन स्मृति भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। क्लब के सदस्य एवं पदाधिकारीयों ने समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग, सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने की प्रार्थना की। मौके पर क्लब के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, सचिव चितरंजन महतो, गिरधारी लाल अग्रवाल, स्वप्न कुमार महतो, विनोद कुमार गुप्ता आदि थे।
————————————————–
विजयादशमी को रावण दहन होगा आकर्षण का केंद्र

बलियापुर: सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति प्रधानखंटा की बैठक सोमवार को पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी की अध्यक्षता में हुई। मंदिर परिसर में हुई बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रधानखंटा में दुर्गा पूजा धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं विजयादशमी के मौके पर रावण दहन आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में पंचायत समिति सदस्य अमित बनर्जी, विद्युत चक्रवर्ती, काबुल गोराई, प्रबोध कुमार मिश्रा, मिलन चक्रवर्ती, बिट्टू गुप्ता, अनिल महतो, मदन महतो, अनूप महतो, दीपू मिश्रा, भोला मिश्रा आदि थे।
—————————————————
वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में लगा पांच सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर

बलियापुर:  कुसमटांड़ स्थित पीएचईडी विभाग के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में 14 सितंबर की रात घटी लूट की घटना के दौरान लुटेरों ने प्लांट के पांच सौ केवी के विद्युत ट्रांसफार्मर के कीमती पार्ट्स पुर्जे के साथ-साथ प्लांट के लाखों सामान लूट कर ले गए थे। घटना के बाद प्लांट में जलापूर्ति के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई थी। विधायक चंद्रदेव महतो के पहल पर विभाग की ओर से पांच सौ केवी का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है ताकि क्षेत्र में जलापूर्ति का कार्य शुरू हो सके।
————————————————–


पूर्व विधायक ने बांटे फुटबॉल

बलियापुर: पूर्व विधायक आनंद महतो ने बलियापुर के खिलाड़ियों के बीच  सोमवार को फुटबॉल वितरण किया। पूर्व विधायक ने कहा कि खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई में भी ध्यान देना जरूरी है। मौके पर जगदीश प्रसाद अग्रवाल, चंदन भूमिहार, तोतन बनर्जी, बंटी अग्रवाल, बुधनलाल महतो, सुनील महतो,  आदित्य थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top