उत्कृष्ट कार्य के लिए 64 रेल कर्मियों को मिला पुरस्कार
डीजे न्यूज, धनबाद: डीआर एम कार्यालय धनबाद में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। डीआरएम अखिलेश मिश्र ने जून व जुलाई माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 64 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया। इन कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न खण्डों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का पता लगाया, जिससे रेल परिचालन में आने वाली समस्याओं, दुर्घटनाओं/ असामान्यताओं को टाला गया। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।