पथराटांड़ मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा हाइवा, चालक

पथराटांड़ मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा हाइवा, चालक घायल

डीजे न्यूज, देवरी,गिरिडीह : जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ मोड़ के समीप सोमवार को 22 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में हाइवा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वाहन पर लदा पत्थर का डस्ट सड़क किनारे बिखर गया। दुर्घटना में चालक सह कोडरमा निवासी 40 वर्षीय सिकंदर यादव को हल्की चोट लगी। उसका इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में कराया गया।

चालक सिकंदर यादव ने बताया कि हाइवा पर पत्थर का डस्ट लादकर तिलैया से देवघर जा रहा था। पथराटांड़ मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया।

घटना की जानकारी मिलते ही देवरी थाना के एसआई रिशु सिन्हा मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को कब्जे में ले लिया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top