बीसीसीएल ने नेहरू क्लब मुराईडीह को 4-0 से रौंदा
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): गजलीटांड़ में चल रहे शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच नेहरू क्लब मुराईडीह बनाम बीसीसीएल के बीच रविवार को खेला गया। इस मैच में बीसीसीएल की
टीम ने नेहरू क्लब मुराईडीह को 4-0 से रौंद दिया। पूरे मैच में विजेता टीम के खिलाड़ी विपक्षी पर हावी रहे। मध्यांतर से पहले बीसीसीएल के ओर से पहला गोल प्रशांता भगति ने किया। वहीं मध्यांतर के बाद महेश्वर बास्की, प्रशांता भगति, अर्णव बाउरी ने एक एक गोल किया।
मैच शुरू होने के पहले समाजसेवी श्रवण खेतान एवं बीसीसीएल के वरीय खेल पदाधिकारी राणा प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका प्रदीप नियोगी, जितेंद्र कुमार, मेघनाथ बाउरी एवं प्रेम सरदार ने निभाई। सफल बनाने में सच्चिदानंद सिंह, दिनेश उपाध्याय, हुलास यादव, विजय शंकर चौहान, राहुल राजभर, मंटू सिंह, उज्जवल कुमार सिंह, अशोक भुइंया, सुरेश मेहरा आदि सक्रिय हैं। प्रतियोगिता का फाइनल 26 सितंबर को खेला जाएगा। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच सोमवार को सिजुआ स्पोर्टिंग क्लब सिजुआ एवं टाइगर क्लब खरखरी के बीच खेला जाएगा।