भू-धंसान के विरोध में कतरास में मशाल जुलूस आज
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल की लापरवाही और अनदेखी रवैया के कारण कतरास व आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भू धंसान के खिलाफ कतरास-पचगढ़ी के नागरिक रविवार को आंदोलन पर उतरेंगे। चरणबद्ध आंदोलन के पहले चरण में कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बीसीसीएल के खिलाफ आज शाम पांच बजे गुहीबांध बस स्टैंड से मशाल जुलूस निकाला जाएगा। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कतरास, छताबाद और आस-पास के नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में जुलूस में शामिल होकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय देने की अपील की है। उक्त जानकारी मोर्चा के संयोजक मंडली के प्रदीप पांडे, प्रकाश राम गुप्ता, चुन्ना यादव, मनोज गुप्ता, मो अफसर उर्फ छोटू, राजकुमार अग्रवाल, शैलेश गुप्ता, रितेश गुप्ता ने दी है।