समाजसेवी लालचंद महतो की मनी पुण्यतिथि दिवंगत के बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: ढुलू महतो

समाजसेवी लालचंद महतो की मनी पुण्यतिथि

दिवंगत के बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: ढुलू महतो

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): बरोरा पुलिस जनसहयोग समिति के प्रथम सचिव व समाजसेवी स्वर्गीय लालचंद महतो की 12 वीं पुण्यतिथि शनिवार को दीवान पैलेस हरिना में मनाई गई। धनबाद सांसद ढुलू महतो समेत अन्य लोगों ने दिवंगत की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद ढुलू ने कहा कि लालचंद महतो के  दिखाए गए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रध्दांजलि होगी। सांसद ने व्यक्तिगत कार्य के साथ-साथ समाजिक कार्य में भी बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि लालचंद ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किए है। आनेवाले पीढ़ी को उनके कृति को हमेशा याद रखना चाहिए।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुखिया प्रतिनिधि देवानंद साव, शशी महथा , जेके झा, मुकेश राय, बरोरा थानेदार अभय कुमार, मदनमोहन, शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति तेतुलमारी के सचिव शिवप्रसाद महतो, विनोद साव,शशि महथा, वैधनाथ यादव, छोटन रवानी, बासुदेव महतो, महेंद्र सिंह, नागेंद्र साव,सुनिल सिंह,दीपक गुप्ता, शिवजी सिंह, सुभाष वर्णवाल, विनय पांडे,छोटन अंसारी, निगम कुमार,शशि यादव, एस एन राय, राहुल महतो, देवानंद राजभर, भीमलाल रवानी,देवानंद साव, आजाद कुम्हार,विजय शर्मा , मिथलेश कुमार, नीरज कुमार, धीरज कुमार, संजय कुमार,  संतोष चौहान , विठ्ठल सिंह, प्रेम साव आदि शामिल हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top