बलियापुर में आभूषण से भरा बैग लेकर अपराधी फरार

बलियापुर में आभूषण से भरा बैग लेकर अपराधी फरार

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के बलियापुर बाजार के हटिया रोड स्थित सोनी ज्वेलर्स के मालिक बैकुंठ ठाकुर के हाथ से आभूषण से भरा कपड़ा का बैग झपट कर अपराधी भाग निकले। शनिवार शाम हुई इस वारदात को बाइक सवार दो अपराधियों ने अंजाम दिया है। सूचना पाकर बलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी भाग चुके थे। इसके बावजूद पुलिस ने बाइक से अपराधियों का पीछा किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक अपराधी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
भुक्तभोगी दुकानदार ने बताया कि वह प्रतिदिन आभूषणों को झोले में भरकर दुकान लाता है फिर शाम को सामानों को झोले में भरकर घर ले जाता है। अन्य दिनों की तरह अपनी दुकान बंद करने के लिए आभूषण से भरा झोला को जमीन पर रखकर दुकान के गेट पर ताला लगा रहा था। इतने में काला शर्ट पैंट पहना एक युवक वहां पहुंचा और आभूषण से भरा झोला लेकर दूसरे साथ के बाइक के पीछे बैठ कर भागने लगा। दुकानदार ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बाजार के लोगों ने अपराधियों को लताड़ा । दोनों अपराधी भीड़-भाड़ के बीच तेज रफ्तार से झरिया की ओर बाइक लेकर फरार हो गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top