सुपर कप फुटबॉल: भेलाटांड़, महुदा और चंदनकियारी क्वार्टर फाइनल में
पहला गोल दागने वाले को किया पुरस्कृत
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम मुरलीडीह में चल रहे सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को तीन मैच खेले गए।
आदिवासी क्लब पाकेरबेड़ा बनाम भेलाटांड़ एफसी के बीच खेले गया मैच रोमांच से भरपूर रहा। मध्यांतर से पहले और बाद में दोनों टीम के खिलाड़ियों को एक-दूसरे के जाल में गेंद डालने के कई मौके मिले, लेकिन गोलकीपर की चतुराई से इसे नाकाम कर दिया गया। अंत समय तक गोलरहित रहने पर निर्णायक ने टाइ ब्रेकर का सहारा लिया। जिसमें भेलाटांड़ ने 5-4 से मुकाबले को जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
यंग इंडिया एफसी महुदा बस्ती बनाम एसीएम क्लब लगदा पुरुलिया के बीच खेले गए मैच में महुदा की टीम विजयी रही। विजेता टीम ने पुरुलिया को 1 – 0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
बिंदु चंदन क्लब चंदनकियारी की टीम ने क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। विजेता टीम ने आर्यन क्लब लालूडीह गोमो को 4 – 3 से हराया।