मधुबन में पर्युषण पर्व पर दस दिवसीय धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू, भजन संध्या और प्रश्नोत्तरी का आयोजन

मधुबन में पर्युषण पर्व पर दस दिवसीय धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू, भजन संध्या और प्रश्नोत्तरी का आयोजन

डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : जैन धर्म के दसलक्षण पर्व पर दिगंबर जैन बीसपंथी कोठी स्थित समवशरण मंदिर में दस दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ भजन संध्या एवं धार्मिक प्रश्नोत्तरी के साथ किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पारस ज्योति मंडल एवं हम सब हैं एक परिवार की ओर से किया जा रहा है। संचालन बाल ब्रह्मचारिणी उषा दीदी एवं मंजुला दीदी ने किया। प्रश्नोत्तरी में महिला-पुरुषों के साथ बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किए।

इस दौरान मंडल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों और लगातार दस वर्षों से कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रावकों को सम्मानित किया गया। मौके पर अध्यक्ष सुमन कुमार सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल बघेरवाल, उपाध्यक्ष सह महामंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष नागेंद्र सिंह सहित मनीष जैन, बबलू जैन, आकाश जैन, राजेश जैन, रवि जैन, विशाल जैन, अमित सिन्हा, राहुल जैन, संजय जैन, संतोष ठाकुर एवं माहिर जैन मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top