सम्मेद शिखर पर मनाया गया नौवें तीर्थंकर पुष्पदंत स्वामी का निर्वाण कल्याणक, श्रद्धालुओं ने चढ़ाया निर्वाण लाडू

सम्मेद शिखर पर मनाया गया नौवें तीर्थंकर पुष्पदंत स्वामी का निर्वाण कल्याणक, श्रद्धालुओं ने चढ़ाया निर्वाण लाडू

डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थराज सम्मेद शिखर पर्वत पर रविवार को नौवें तीर्थंकर श्री पुष्पदंत स्वामी का निर्वाण कल्याणक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। पर्वत स्थित सुप्रभ कूट टोंक पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

मान्यता है कि भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को पुष्पदंत स्वामी ने एक हजार मुनियों के साथ यहां से मोक्ष पद प्राप्त किया था। टोंक की साफ-सफाई के बाद वेदी पर प्रतिष्ठित चरण चिह्न का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। श्रद्धालुओं ने निर्वाण कांड का पाठ किया तथा निर्वाण लाडू अर्पित कर पूजा-अर्चना और आरती की।

निर्वाण लाडू चढ़ाने की बोली का लाभ अतुल बघेरवाल, इंदौर और राजीव-रीता रारा परिवार, डालटनगंज ने लिया। मौके पर भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री खुशाल जैन, पुजारी अशोक जैन, राधेश पाठक सहित देशभर से आए तीर्थयात्री उपस्थित रहे। वरिष्ठ प्रबंधक सुमन कुमार सिन्हा ने बताया कि पर्वत से मोक्ष प्राप्त करने वाले सभी तीर्थंकरों के निर्वाण कल्याणक परंपरानुसार मनाए जाते हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top