24 घंटे में चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, एसपी ने तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर को किया सम्मानित

24 घंटे में चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, एसपी ने तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, तिसरी (गिरिडीह) : जमामो देवी माता मंदिर में दुग्धाभिषेक करने आई दो महिला श्रद्धालुओं से सोने की चेन छिनतई मामले का 24 घंटे में उद्भेदन करने पर गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने शनिवार को तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

भादो माह के पहले शनिवार को जमामो मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दुग्धाभिषेक के लिए आए थे। इसी दौरान बिहार के नवादा जिले की महिला चेन स्नैचरों ने दो महिला श्रद्धालुओं के गले से दो सोने की चेन और एक लॉकेट छीन लिया था।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम के साथ छापेमारी कर नवादा के एक गांव से चार महिला स्नैचरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से छीनी गई दो सोने की चेन, एक लॉकेट और चोरी के दो मोबाइल बरामद किए गए।

इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी द्वारा सम्मानित किए जाने से न सिर्फ थाना प्रभारी बल्कि पूरे तिसरी पुलिस महकमे का मान बढ़ा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top