तिसरी के गांधी मैदान में गणेश महोत्सव पर भक्ति जागरण, भव्य झांकी और रासलीला देख भावविभोर हुए दर्शक

तिसरी के गांधी मैदान में गणेश महोत्सव पर भक्ति जागरण, भव्य झांकी और रासलीला देख भावविभोर हुए दर्शक

डीजे न्यूज, तिसरी (गिरिडीह) : तिसरी के गांधी मैदान में पिछले 6 दिनों से चल रहे गणेश महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जागरण के दौरान भव्य झांकी भी प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम का संचालन मशहूर अनाउंसर सह हास्य कलाकार लखन शर्मा ने किया। देवघर से आई सिंगर पल्लवी झा ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पल्लवी झा ने महिला श्रोताओं की भीड़ में जाकर भक्ति गीत गाकर महिलाओं को भी खूब झुमाया।

रामगढ़ से आए सुप्रसिद्ध कलाकार राजू हलचल एंड ग्रुप ने बारी-बारी से मां दुर्गा, मां काली और भगवान शंकर व मां पार्वती की प्रतिमूर्ति व वेश में बेहतरीन कला व भक्ति का प्रदर्शन किया। वहीं राजू हलचल और उनके ग्रुप के लोगों द्वारा कृष्ण भगवान और गोपियों के वेश में रासलीला रचाई गई। इस दृश्य को देखकर उपस्थित दर्शक भावविभोर हो गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल यादव, यशवंत सिंह, सन्नी यादव, रोहित सिंह, उदय यादव, नितेश सिन्हा, अजय यादव, सोनू पाठक, नितेश यादव, जानू सिंह, मुकेश प्रजापति, आकाश गुप्ता सरीखे युवकों ने भूमिका निभाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top