दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, कतरास में जश्न का माहौल

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, कतरास में जश्न का माहौल

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शानदार जीत से धनबाद और कतरास के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। शनिवार को चुनाव परिणाम घोषित होते ही कतरास थाना चौक पर छात्र नेता शुभम हजारी के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

​ शनिवार सुबह नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में मतगणना पूरी हुई। चारों केंद्रीय पदों के घोषित नतीजों में एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर अपना परचम लहराया।
​अध्यक्ष पद पर परिषद के यश डबास ने 24,576 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा (22,523 वोट) को पराजित किया। वहीं ​सचिव पद परिषद की रिया छावड़ी ने 21,650 मत प्राप्त कर नम्रता चौधरी (14,869 वोट) को बड़े अंतर से हराया। ​संयुक्त सचिव पद परिषद के लक्ष्य राज सिंह 16,615 वोटों के साथ विजयी रहे। उन्होंने एससीएस के विशेष यादव (15,778 वोट) और एनएसयूआई के गोपाल चौधरी को पीछे छोड़ा। सबसे आश्चर्यजनक ​उपाध्यक्ष पद रहा। इस पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने 30,615 वोट पाकर बड़ी जीत दर्ज की, जबकि ABVP के ईशु मौर्या को 16,910 वोट मिले।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top