सुंदरकांड पाठ व भजन से माहौल हुआ भक्तिमय
डीजे न्यूज, धनबाद: राधा अष्टमी के अवसर पर श्री श्री पंचमूर्ति मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी के द्वारा विधिवत पूजन किया गया एवं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। वंदना झा और पिंकी झा ने भजन प्रस्तुत किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने कहा की राधा रानी का कृपा सभी पर बना रहे। सभी की मनोकामना पूर्ण हो। माता रानी सभी को सुख शांति प्रदान करें। सफल बनाने में सत्येंद्र मिश्रा, हेमंत सहाय, बीएनके सिंह, अजय तिवारी, वंदना झा, पिंकी झा, उषा देवी, निर्मला देवी, प्रीति सिन्हा, स्नेहा पांडे, संगीता देवी, कुमकुम झा, सोनी, रानी देवी, आंचल देवी, अंजू मिश्रा सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी।