गजलीटांड़ में शहीद आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

गजलीटांड़ में शहीद आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल के गजलीटांड़ खान हादसे में शहीद हुए कोल खनिकों की स्मृति में आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को गजलीटांड़ शहीद मैदान में हुआ। मालकेरा एफसी ने गजलीटांड़ शहीद फुटबॉल क्लब को टाइ ब्रेकर में 3-0 से पराजित कर दिया।
मध्यांतर के पहले गजलीटांड़ के मोंटी कुमार ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद पेनल्टी के जरिए मलकेरा के गुडू कुमार ने मैच को बराबरी पर ला दिया।
बीसीसीएल एरिया 4 के महाप्रबंधकब बीके झा, परियोजना पदाधिकारी मोदीडीह जयंत कुमार, परियोजना पदाधिकारी कतरास चेतुडीह गोपाल जी, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक उमँग ठक्कर, वार्ड संख्या -4 के पार्षद राममूर्ति सिंह उर्फ़ छोटू सिंह चैतुडीह कोलियरी के प्रबंधक प्रेम कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
मौके पर आयोजन समिति के सच्चिदानंद सिंह,  दिनेश उपाध्याय, हुलास यादव, विजय शंकर चौहान, राहुल राजभर, उज्जवल कुमार सिंह, अशोक भुइंया आदि मौजूद थे।  मैच में निर्णायक की भूमिका प्रदीप नियोगी, जितेंद्र कुमार ,मेघनाथ बौरी, प्रेम सरदार ने निभाई।
प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें में हिस्सा ले रही है और फाइनल मैच 26 सितंबर को खेला जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top