बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव

राजगंज: प्रकृति पर्व करम महोत्सव के शुभ अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक करमा नृत्य प्रस्तुत किया। पारंपरिक गीत और नृत्य ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया ने विद्यार्थियों को करमा पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करमा पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते तथा झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और प्रकृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी भाग लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। करमा नृत्य में पीहू एवं ग्रुप, राखी एवं ग्रुप, मानसी एवं ग्रुप, वैष्णवी एवं ग्रुप, निधि एवं ग्रुप, काव्या एवं ग्रुप तथा प्रतिमा एवं ग्रुप ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रतिभागी बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। मौके पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top