टुंडी सीएचसी में नए चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार को समारोह आयोजित कर किया स्वागत 

टुंडी सीएचसी में नए चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार को समारोह आयोजित कर किया स्वागत

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद :

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी (सीएचसी) में शुक्रवार को नए चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार को समारोह आयोजित कर सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्मजोशी के साथ सम्मान व जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि अस्पताल की पूरी टीम के साथ समन्वय बनाकर मरीजों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ-साथ कर्मियों की सुविधा पर भी विशेष ख्याल रखा जाएगा।

उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों से सहयोग की अपील की। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ. सर्जना शर्मा, डॉ. पूजा कुशवाहा, डॉ. ऋतिक लोचन, डॉ सोनू राजा, डॉ. अभिषेक मुखर्जी, डॉ. विजय वर्मा, डॉ. शिवाजी यादव, बिजेंद्र कुमार, राजेश कुमार सिन्हा, एमपीडब्ल्यू सुजीत कुमार , मालविका मुखर्जी, रियाज अंसारी, विजय पांडे, शशि शेखर सिंह, नरेश कुमार, आदित्य कुमार दास , प्रभात मुखर्जी, पुष्पलता कुमारी आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top