शैक्षणिक गतिविधियों का लिया जायजा
डीजे न्यूज, धनबाद: शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लेने शुक्रवार को शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अवर सचिव सुरेश रजक एवं एडीपीओ आशीष कुमार निरसा के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मदनडीह पहुंचे। भ्रमण के दौरान ईको क्लब, विज्ञान प्रयोगशाला, गणित प्रयोगशाला, टीएम के उपयोग, विद्यालय स्वच्छता , कक्षा मॉनिटरिंग , हर्बल गार्डन एवं किचन गार्डन सहित अन्य गतिविधियों का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों की सीखने सिखाने की प्रक्रिया कक्षा – कक्ष में शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों की प्रभावी उपयोग का भी अवलोकन किया। विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं विभिन्न गतिविधियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे ।