दीपों से जगमगाया गिरिडीह, पीएम मोदी के जन्मदिन पर 250 से अधिक मंदिरों में हुआ दीप प्रज्वलन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गिरिडीह महानगर के 16 मंडलों सहित गिरिडीह, गांडेय और डुमरी विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवा, श्रद्धा और जनसहभागिता के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन को मनाया गया।
कार्यक्रम के तहत 8 हजार से अधिक लाभार्थियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं, महानगर क्षेत्र के 250 से अधिक मंदिरों में भी दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की गई। विभिन्न स्थानों पर केक काटकर भी जन्मदिन मनाया गया।
महानगर जिला संयोजक मुकेश जालान ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा, श्रद्धा और जनसहभागिता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणास्रोत है। जन्मदिवस के अवसर पर महानगर के सभी मंडलों और विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया।
कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। पूरे महानगर में दीप प्रज्वलन और अन्य आयोजनों के जरिए जन्मदिवस पर जनसहभागिता देखने को मिली।