महानिदेशक से मिले झमाडा कर्मी, बकाया पावना और वेतन भुगतान की लगाई गुहार

महानिदेशक से मिले झमाडा कर्मी, बकाया पावना और वेतन भुगतान की लगाई गुहार

डीजे न्यूज, धनबाद: बकाया पावना और वेतन भुगतान की मांग को लेकर झमाडा के सेवानिवृत व मृत आश्रित और कार्यरत कर्मी झमाडा के महानिदेशक से मिले। सेवानिवृत कर्मचारी कमलेश कुमार ने बताया कि कार्यालय में महानिदेशक के नहीं आने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई । कर्मचारियों को हो रही परेशानियों की चिंता अधिकारियों को है ही नहीं। वही सेवानिवृत कर्मचारी करुणा राय ने कहा कि हम अपनी मांगों को एमडी के समक्ष रखेंगे और जल्द से जल्द कर्मचारियों के बकाया पावना और बकाया वेतन को भुगतान करने की मांग करेंगे। कर्मचारियों का हाल बेहाल हो चुका है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top