कतरास की खबरें:-
डाक निसान यात्रा कतरास से रानीगंज के लिए रवाना
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
कतरास के राणी सती दादी मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को पूजा अर्चना के बाद श्याम बाबा व वीर हनुमान के डाक निसान यात्रा निकाली गई। निसान यात्रा में शामिल लोगो ने श्याम बाबा के दरबार के समक्ष प्रार्थना की। यात्रा में शामिल 101 महिला, पुरुष व बच्चों ने धार्मिक जयकारे के साथ कतरास से रानीगंज खाटू श्याम बाबा मंदिर के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व आचार्य अजय शर्मा, श्रीनिवास ओझा, अनमोल पांडेय, विकास पांडेय ने पूजा अर्चना संपन्न कराया। यजमान के रूप में प्रदीप सोनी सपत्नीक शामिल थे। पंचगढ़ी बाजार, कतरास बाजार, कांको मोड़, मेनको मोड़, गोविंदपुर, निरसा, मैथन के रास्ते सभी डाक निसान के साथ 101 किलोमीटर की दूरी तय कर रानीगंज खाटू श्याम बाबा मंदिर पहुंचेंगे। जहां राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में खाटू श्याम बाबा को निसान अर्पण करेंगे। आगे आगे श्री श्याम बाबा व वीर हनुमान का दरबार सजाया गया था। जगह जगह पर सामाजिक संस्थाओं की ओर से अल्पाहार व स्वागत किये जाने की तैयारी है। डाक निसान यात्रा में राजेश केडिया, विमल जलान, पप्पू राजगढ़िया, मुरलीधर अग्रवाल, दीपक संघई, महेंद्र चौधरी, पंकज राजगढ़िया, मणी शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, रितिक केडिया, अंकुर अग्रवाल, तंव राजगढ़िया, आनंद खंडेलवाल सहित कई अन्य शामिल थे।
—————————————————-
कतरास में कपड़े के शोरूम का शुभारंभ
कतरास: शुक्रवार को कतरास के राहुल चौक के समीप रामेश्वर लाल एंड कंपनी के कपड़े के शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। शोरूम खुलने से कतरास एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को कपड़ों की खरीदारी के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा।
शोरूम में जेंट्स एवं लेडीज के लिए विभिन्न क्वालिटी और लेटेस्ट वैरायटी के कपड़ों की व्यवस्था की गई है। संचालक की ओर से ग्राहकों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग रेंज के कपड़े उपलब्ध कराए गए हैं।
उदघाटन स्वेता अग्रवाल और स्नेहल अग्रवाल ने किया। मौके पर समाजसेवी रोहित यादव, शशिकांत अग्रवाल, संस्कार अग्रवाल मौजूद थे।
—————————————————-
सीएमडी ने न्यू आकाशकिनारी कोलियरी में की भगवान विश्वकर्मा की पूजा
कतरास ————–
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल गुरुवार को गोविंदपुर एरिया 3 के न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के ओसीपी परियोजना पहुंचे। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर बीसीसीएल के उन्नति की कामना की। गोविंदपुर एरिया 3 के महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद ने उन्हें गुलदस्ता एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। जबकि क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त यशवंत सिंह ने निदेशक वित्त को बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर निदेशक वित्त राजेश कुमार, निदेशक तकनीकी राजीव कुमार सिन्हा, कार्यकारी निदेशक आनंद कुमार, महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद, परियोजना पदाधिकारी अरविंद कुमार झा, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक यशवंत सिंह, प्रबंधक अमित कुमार, इंजीनियर इंचार्ज रवि वर्मा, चंद्रिका प्रसाद सिंह, किरण कुमार, पांडेय,दिनेश ठाकुर, नुनूमणिसिंह आदि उपस्थित थे। पूजा अर्चना के बाद सीएमडी ने गोविंदपुर एरिया के महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद से सुरक्षा के साथ उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा की।