विश्वकर्मा पूजा और भगवती जागरण से माहौल हुआ भक्तिमय

विश्वकर्मा पूजा और भगवती जागरण से माहौल हुआ भक्तिमय

डीजे न्यूज, धनबाद: विश्वकर्मा बढ़ई समाज के तत्वावधान में धनबाद के शक्ति नगर में गुरुवार को भव्य विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। पूजनोत्सव के दौरान माहौल भक्तिमय हो उठा। पूजन में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा के पावन चरणों में शीश नवाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
जिप अध्यक्ष ने भगवती जागरण कार्यक्रम का  उद्घाटन किया। मौके पर विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, पवन राणा, देबू शर्मा, शम्भू शर्मा, भुनेश्वर शर्मा, मनोज राणा, दयानन्द शर्मा, राजेश राणा आदि उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top