ट्रैक्टर पर गिरा विद्युत प्रवाहित तार, पहिए जले

ट्रैक्टर पर गिरा विद्युत प्रवाहित तार, पहिए जले

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास थाना क्षेत्र के केलूडीह खटाल में गुरुवार को 11हाजर वोल्ट का विद्युत प्रवाहित तार टूटकर ट्रैक्टर पर गिर गया। इस घटना में ट्रैक्टर के दोनों पहिए जल गए। बताया जाता है कि घटनास्थल के ऊपर से बीसीसीएल द्वारा बिजली का तार ले जाया गया है। यह इलाका घनी आबादी वाला है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के गुजर रहा बिजली का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि के चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, वरना किसी बड़ी घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। घटना से कुछ देर पहले ही ट्रैक्टर की पूजा की गई थी और लोग वहां से हटे थे। घटना की सूचना प्रबंधन को दिए जाने के बाद भी बिजली लाइन काटने में काफी देरी होने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। घटना के बाद इलाके के लोगों में बिजली व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर नाराजगी देखी गई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top