पीएम के जन्मदिन पर जलाए गए आर्शीवाद के
1001 दीए
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बाघमारा के चिटाही धाम स्थित रामराज मंदिर में गुरुवार शाम 1001 दीया जलाया गया। साथ ही मंदिर में आरती कर पीएम के दीर्घायु और देश की जनता के प्रति उनके समर्पण भावना को बरकरार रखने की मंगलकामना की गई।
धनबाद सांसद ढुलू महतो और उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी ने संयुक्त रूप से दीया जलाकर अनुष्ठान का शुभारंभ किया। इसके बाद बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय, सिनीडीह मंडल भाजपा अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने दीया प्रज्वलित किया और आरती में भाग लिया।