मोदी के 76वें जन्मदिन पर दुमका भाजपा ने जलाए ‘आशीर्वाद के दीये’

मोदी के 76वें जन्मदिन पर दुमका भाजपा ने जलाए ‘आशीर्वाद के दीये’

25 वर्षों की जनसेवा के प्रति जताया आभार, स्वामी विवेकानंद प्रतिमा स्थल पर हुआ आयोजन

डीजे न्यूज, दुमका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार की शाम भारतीय जनता पार्टी की दुमका जिला इकाई की ओर से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया। दीपों की रोशनी के बीच कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उनके 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को स्मरण करने और सेवा के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री के प्रति कार्यकर्ताओं के सम्मान, स्नेह और आभार का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में राष्ट्रहित और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। दुमका भाजपा परिवार सेवा और समर्पण की भावना के साथ जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान ‘हर एक दीया, मोदी जी के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार’ का संदेश दिया गया।

मौके पर अमिता रक्षित, मृणाल मिश्रा, विमल मरांडी, नीतू झा, पावन केशरी, नवल किस्कु, मार्शल ऋषिराज टुडू, श्रीधर दास, दिप्तांशु कोचगवे, संतोष साह, दिनेश सिंह, रानी सिंह, मनीष कुमार, गुंजन मरांडी, ओम केशरी, बिरेंद्र मरांडी, द्वारिका साह, लक्ष्मण पंडित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top