सस्टेनेबल डेवलपमेंट और बिजनेस इनोवेशन पर जुटेंगे विशेषज्ञ, IIT (ISM) में आज से इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस
डीजे न्यूज, धनबाद : IIT (ISM) धनबाद में सस्टेनेबल डेवलपमेंट, इनोवेशन और बिजनेस से जुड़े विषयों पर होने वाली इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस से पहले बुधवार को प्री-कॉन्फ्रेंस सेशन का आयोजन किया गया। मैनेजमेंट स्टडीज एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (MS&IE) विभाग की ओर से आयोजित इस सत्र में रिसर्च, एकेडमिक करियर, डेटा एनालिटिक्स और स्कॉलरली पब्लिशिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।
IIT (ISM) में 18 और 19 सितंबर को इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसेज इन सस्टेनेबल डेवलपमेंट, इनोवेशन एंड बिजनेस (IC ADIB-26) का आयोजन किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य सस्टेनेबल डेवलपमेंट, इनोवेशन और बिजनेस के क्षेत्र में हो रहे शोध, नए विचारों और व्यावहारिक समाधानों को साझा करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है। इसमें देश-विदेश के शिक्षाविद, शोधकर्ता और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स समकालीन चुनौतियों और उनके संभावित समाधानों पर चर्चा करेंगे।
प्री-कॉन्फ्रेंस सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन और इनवोकेशन सॉन्ग के साथ हुई। IC ADIB-26 के कन्वेनर प्रो. हिमांशु गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया। MS&IE विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप मंडल ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। को-कन्वेनर प्रो. शशांक बंसल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
सत्र के दौरान IIM तिरुचिरापल्ली के प्रो. राजेश आर. ने बिजनेस और मैनेजमेंट रिसर्च में ग्रे डेटा एनालिटिक्स, XLRI जमशेदपुर के प्रो. अभिषेक सिंह ने एकेडमिक करियर, IIM कलकत्ता की प्रो. मेघा शर्मा ने प्रभावी रिसर्च तथा थियागराजर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, मदुरै के डॉ. के. मथियाझगन ने रिसर्च पेपर पब्लिशिंग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी।
मुख्य कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन 18 सितंबर को सुबह 10 बजे जीजेएलटी में होगा।