हिंदू मिशन अनाथालय में सामग्री वितरण
डीजे न्यूज, धनबाद: दीक्षा महिला मंडल, बीसीसीएल के अंतर्गत मुस्कान महिला समिति, बस्ताकोला क्षेत्र-9 द्वारा हिंदू मिशन अनाथालय में 25 अनाथ एवं असहाय बच्चों के बीच खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएं एवं स्टेशनरी वितरित की गई। अनाथालय में 7 से 17 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल एवं शिक्षा की व्यवस्था है। बच्चों को 50 कॉपियां और 30 पेन भी दिए गए। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्षा अंजू गायकवाड़, भासवती कुंडू, सुमन सिंह, नीलम सिंह, सबिता सिंह, विजेता सिंह, श्वेता शर्मा, प्रीति सिंह, निधि पॉल एवं विजोया उपस्थित रहीं।