प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय मैरानवाटांड़ में शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजित

प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय मैरानवाटांड़ में शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजित

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय मैरानवाटांड़ में बुधवार को पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं छात्र-छात्राओं की प्रगति पर चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत की मुखिया खमा मोदक ने विद्यालय की 42 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। साइकिल मिलने से छात्राओं में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंचायत के उप मुखिया चिन्तामणी दे, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दुलाल दां, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा, शुभम केसरी समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावकगण एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित थे.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top