क्रेडो के गौरव बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में हासिल की उत्कृष्ट सफलता

क्रेडो के गौरव बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में हासिल की उत्कृष्ट सफलता

डीजे न्यूज, धनबाद : क्रेडो वर्ल्ड स्कूल, धनबाद स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक ने अमेरिका की प्रतिष्ठित एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी के “प्रोफेशनल डेवलपमेंट फॉर टीचर ट्रेनर्स” कार्यक्रम में भाग लेकर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

ऑनलाइन प्रोफेशनल इंग्लिश नेटवर्क (ओपन) के अंतर्गत आयोजित 64 घंटे के इस अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री बनर्जी ने 99.88 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

यह कार्यक्रम अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा प्रायोजित तथा एफ.एच.आई 360 द्वारा संचालित की गई।

इस उपलब्धि पर क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के प्रबंधन समिति के निर्देशक हर्षित अग्रवाल एवं प्राचार्या शर्मिला सिन्हा ने गौरव बनर्जी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top