सुपर कप फुटबॉल: छत्रुटांड़ और महुदा बस्ती की टीम विजयी
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम मुरलीडीह में सुपर कप फुटबॉल के पहले राउंड का 14 वां और 15वां मैच शनिवार को खेला गया।
जूनियर स्टूडेंट क्लब बारकी एवं स्टार 11 छत्रुटांड़ के बीच खेले गए मैच में छत्रुटांड़ की टीम विजयी रही।
दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर से पहले तक कई मुव खिलाड़ियों ने बनाए, लेकिन गोल करने में असफल रहे। मध्यांतर के बाद दोनों टीम ने 1 – 1 गोल कर मुकाबले को रोमांचक कर दिया। मैच समाप्ति तक बराबरी पर रहने के बाद निर्णायक ने टाइब्रेकर का सहारा लिया। इसमें छत्रुटांड़ ने 3 – 1 से मुकाबले को जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे मैच में यंग इंडिया एफ सी महुदा बस्ती की टीम ने देशवाली ब्रदर कदमटांड़ को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
महुदा बस्ती की टीम मुकाबले में शुरू से लेकर अंत तक विपक्षी पर हावी रही, लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर सकी। विजेता टीम ने टाइब्रेकर में कदमटांड़ को 4 – 2 से पराजित किया।