निशांत जायसवाल व प्रशांत किशोर को मिली अहम जिम्मेदारी

निशांत जायसवाल व प्रशांत किशोर को मिली अहम जिम्मेदारी

ओबीसी और दलित कांग्रेस को मजबूत, सक्रिय एवं अधिकार केंद्रित बनाने का जताया भरोसा

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद पर निशांत जायसवाल तथा प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष पद पर प्रशांत किशोर को नियुक्त किए जाने पर धनबाद जिला कांग्रेस के नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। वहीं अवध नारायण प्रसाद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भी कांग्रेस नेताओं ने बधाई दी।
कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि निशांत जायसवाल और प्रशांत किशोर युवा, कर्मठ एवं ऊर्जावान नेता हैं। उनके नेतृत्व में झारखंड में ओबीसी और दलित कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी।
नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं, पिछड़ों और दलितों को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत और सामाजिक रूप से अधिक समावेशी बनाना चाहते हैं। निशांत जायसवाल और प्रशांत किशोर के नेतृत्व में झारखंड में ओबीसी एवं दलित कांग्रेस को मजबूत, सक्रिय, जागरूक और अधिकार केंद्रित संगठन के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।
बधाई देने वालों में रवीन्द्र वर्मा, राजेश्वर सिंह यादव, राजकुमार महतो, असलम मंसूरी, प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, श्रीराम चौरसिया, संजय जायसवाल, अवधेश पासवान, हुमायूं राजा, प्रीतम रवानी, प्रसाद निधि, डी.एन. यादव, मोइन अंसारी, रत्नेश यादव, बबलू दास, अनिल साव, कामता पासवान, वनमाली गोप, किशोर कुमार, विनोद यादव, मुनोवर हुसैन और राजीव झा शामिल हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top