कतरास थानेदार की पहल रंग लाई  झामुमो नेता व भूली ओपी प्रभारी के बीच का विवाद सुलझा

कतरास थानेदार की पहल रंग लाई 

 

झामुमो नेता व भूली ओपी प्रभारी के बीच का विवाद सुलझा

 

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):  बीते दिनों झामुमो बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी राजू हाड़ी और भूली ओपी प्रभारी के बीच का विवाद कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की पहल से सुलझा लिया गया। 

 

मंगलवार को कतरास थाना में दोनों पक्ष के साथ बैठक हुई। 

बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद खत्म कर लिया। समझौते के आधार पर भूली ओपी प्रभारी के निजी चालक को अविलम्ब हटाया गया। इस फैसले का राजू हाड़ी एवं उनके पक्ष के लोगों ने स्वागत किया। साथ ही प्रवीण कुमार के इस पहल की सरहना की। 

 

कांग्रेस नेता सह हाड़ी जाति समाज सुधार समिति एक सामाजिक संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी ने बताया कि समझौते से सभी संतुष्ट हैं। ओपी प्रभारी के निजी चालक को हटा दिया गया है। दोनों पक्षों की सहमति के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया है। पुलिस से आम लोगों की यह उम्मीद रहती है कि ज़ब कभी शिकायत लेकर थाना आयें तो पुलिस उनकी बातों को गंभीरता से सुने और उनके शिकायतों का समाधान करें। 

 

बैठक में राजू हाड़ी पक्ष से साधन महतो, दीपक महतो, झामुमो के योगेन्द्र हाड़ी, राणा दत्ता, मानस रंजन पाल, पंकज सिंह, बंटी हाड़ी, मनु हाड़ी, डब्लू हाड़ी, सुभाष हाड़ी समेत कई लोग उपस्थित रहे। 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top