जेलगोरा में छह इंच पाइप से पीट वाटर आपूर्ति शुरू, पांच हजार लोगों को मिलेगा लाभ
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): जेलगोरा सात नंबर चानक से मंगलवार को छह इंच पाइप के माध्यम से पीट वाटर की नई जलापूर्ति सेवा शुरू की गई। इससे जेलगोरा कॉलोनी, सी-टाइप फ्लैट, ए-टाइप फ्लैट सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के करीब पांच हजार लोगों को पेयजल की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
जलापूर्ति योजना का उद्घाटन जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। स्थानीय कॉलोनीवासियों और ग्रामीणों ने जलापूर्ति शुरू होने पर जनता मजदूर संघ और महामंत्री सिद्धार्थ गौतम के प्रति आभार जताया।
कार्य को सफल बनाने में बरारी कोलियरी के सचिव मनोहर सिंह एवं उनकी वाटर सप्लाई टीम के योगदान की भी सराहना की गई।
मौके पर जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष संजीत सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद,जयरामपुर शाखा अध्यक्ष क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य राय बाबू सिंह, मुकुट मणि भट्टाचार्जी,क्षेत्रीय संगठन सचिव कनिक लाल राम, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष इस्माइल मल्लिक, नॉर्थ तीसरा सचिव रितेश निषाद, शिव कुमार विश्वकर्मा, कृष्णा महतो, रामदेव प्रसाद, अनिल दुबे, शशांक शेखर, राजू सिंह, उमेश यादव, बल्केश्वर सिंह, नेमलाल रवानी, युधिष्ठिर महतो, प्रमोद सिंह, अनुभव पंडित और बीरेन्द्र कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।