
बलियापुर में झामुमो प्रखंड कमेटी के नए पदाधिकारियों की घोषणा
हैदर अली अंसारी को प्रखंड अध्यक्ष और निर्मल रजवार को प्रखंड सचिव की मिली जिम्मेवारी
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय कमेटी ने बलियापुर प्रखंड कमेटी के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। इस नवगठित कमेटी में हैदरअली अंसारी को प्रखंड अध्यक्ष और निर्मल रजवार को प्रखंड सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि शंभू टुडू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रखंड उपाध्यक्ष :
राजेंद्र हेंब्रम
रमेश कुमार महतो
नरेश हेंब्रम
अब्दुल कादिर
संगठन सचिव :
सोनाराम हेंब्रम
सपन मल्लिक
सह सचिव :
अशोक महली
विकास कुमार दास
संतोष कुमार हेंब्रम
हाल ही में बलियापुर प्लस टू हाई स्कूल प्रांगण में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रखंड कमेटी के गठन पर चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न पदों के लिए कई नाम प्रस्तावित किए गए, जिनकी सूची जिला संयोजक मंडल को भेजी गई थी। बाद में, इस सूची को केंद्रीय कमेटी को भेजा गया, जहां से अंतिम अनुमोदन के बाद इन पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
नवगठित प्रखंड कमेटी से उम्मीद है कि वे क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और मजबूत करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।