खुखरा में गूंजा गुरु सम्मान, सैकड़ों शिक्षकों को किया गया सम्मानित
डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को खुखरा में पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक के नेतृत्व में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत सैकड़ों शिक्षक और सेवानिवृत्त शिक्षक शामिल हुए। सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
मौके पर शिक्षकों ने कहा कि समाज निर्माण में गुरुजनों की अहम भूमिका है। शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ उन्हें संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाने का काम करते हैं। कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर शिक्षकों ने अपने विचार भी रखे।
समारोह में खुखरा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह भी पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक का सम्मान करना पूरे समाज का सम्मान करने के समान है। शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यार्थी आगे बढ़कर समाज और देश के विकास में योगदान देते हैं।
समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह को लेकर शिक्षकों में उत्साह देखा गया। मौके पर युधिष्ठिर मंडल, अरविंद कुमार बरनवाल, पूरन मांझी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।