दीप्ति लेडीज क्लब ने मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

दीप्ति लेडीज क्लब ने मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
डीजे न्यूज, धनबाद : आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के दीप्ति लेडीज क्लब की ओर से संस्थान के स्कोलोमिन क्लब में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। दीप्ति लेडीज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं से जुड़े कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें एकल और समूह नृत्य के साथ-साथ एकल और समूह गायन की प्रस्तुतियां शामिल रहीं। गीत और संगीत के साथ नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया।
जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भक्ति और सांस्कृतिक रंग का सुंदर मेल देखने को मिला। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए श्री कृष्ण के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा को व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।
दीप्ति लेडीज क्लब की ओर से आयोजित इस उत्सव का उद्देश्य सदस्यों को साथ मिलकर त्योहार मनाने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top