20 सितंबर को पुरुलिया में होगा ‘करम परबतिया जुड़वाही’ का आयोजन

20 सितंबर को पुरुलिया में होगा ‘करम परबतिया जुड़वाही’ का आयोजन

चार राज्यों से करीब 40 हजार लोगों के जुटने का दावा, तैयारियों को लेकर 2 सितंबर को तोपचांची में प्रेस वार्ता

डीजे न्यूज, धनबाद:  पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत कोडाडि मैदान में आगामी 20 सितंबर को कुड़मी समाज के बैनर तले ‘करम परबतिया जुड़वाही’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की तैयारी है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 40 हजार लोग भाग लेंगे।
आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देने के लिए 2 सितंबर  को सुबह 11 बजे व्यू गेस्ट हाउस, वाटर बोर्ड मोड़, तोपचांची, धनबाद में प्रेस वार्ता आयोजित की गई है।
प्रेस वार्ता में केंद्रीय संयोजक मूल मानता मानगर अजीत प्रसाद महतो सहित झारखंड के अन्य प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, समाज की भागीदारी तथा आयोजन के उद्देश्य से संबंधित विस्तृत जानकारी मीडिया के समक्ष रखी जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए तालेश्वर महतो, लालमणि महतो, सदानंद महतो सहित अन्य लोगों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top